राजस्थान में 10000 पुलिस, 10000 टीचर, 4000 पटवारी की होगी भर्ती, सीएम भजनलाल शर्मा का ऐलान


 राजस्थान से सीएम भजनलाल शर्मा ने बीते बुधवार को विधानसभा में कई अहम घोषणाएं की हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा और रोजगार से जुड़ी घोषणाएं हैं. मुख्यमंत्री ने राज्य के उन जिलों में नए पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने का ऐलान किया है, जो अभी नए-नए बने हैं.

https://t.me/Raj_Technical0

इससे राज्य के युवाओं को टेक्निकल एजुकेशन और रोजगार के अवसर मिलेंगे. इतना ही नहीं, सीएम ने विभिन्न सरकारी विभागों में बंपर भर्तियों का भी ऐलान किया है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुखद खबर है.


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऐलान किया है कि पुलिस विभाग में 10 हजार पद, स्कूल शिक्षकों के 10 हजार पद, पटवारी के 4 हजार पद और वन विभाग में 1750 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके अलावा उन्होंने ये भी घोषणा की है कि राज्य के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता दी जाएगी और इसके लिए मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना की शुरुआती होगी, जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को 10 हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे.


ग्रुप डी के 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती


राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने हाल ही में विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप डी/ग्रेड 4 सेवा के लिए 53,749 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो राजस्थान चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. अगर उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र में छूट भी दी जाएगी.


आवेदन शुल्क कितना होगा?


इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) और अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर, अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है.


कैसे कर सकते हैं आवेदन?


सबसे पहले राजस्थान चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

फिर होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन टैब पर जाएं.

उसके बाद रजिस्ट्रेशन टैब पर .

अब रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जरूरी डिटेल सबमिट करें.

आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

अपने आवेदन की जांच करें और उसके बाद सबमिट कर दें.

आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.

IIT दिल्ली दुनिया के टॉप संस्थानों में शामिल, JNU समेत इन 9 संस्थानों को मिली ​QS WorldRanking में 

https://rajbarwal.blogspot.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Sawai Madhopur: बड़े अरमान से बहू लेकर आए थे, उन्हें क्या पता था दुल्हन के रूप में किसे ला रहे… अब सदमे में परिवार

Jaipur: पहले मंदिर में भगवान को सुनाई खरी-खोटी, फिर नशे में तोड़ दी 'तेजाजी' की मूर्ति

फेसबुक (Meta) से 1 मिलियन (1M) व्यू पर मिलने वाले पैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं, जैसे: 1. Facebook Monetization Program अगर आपका पेज Facebook In-Stream Ads, Reels Bonus Program, या अन्य मोनेटाइजेशन ऑप्शन से जुड़ा है, तो आप पैसे कमा सकते हैं। 2. RPM (Revenue Per Mille - प्रति 1000 व्यू पर कमाई) In-Stream Ads (लंबे वीडियो) – $1 से $10 (₹80-₹800) प्रति 1K व्यू Reels Bonus Program – $0.5 से $5 (₹40-₹400) प्रति 1K व्यू Ad CPM (Cost Per 1000 Impressions) – लोकेशन, ऑडियंस और कंटेंट पर निर्भर करता है। 1M (10 लाख) व्यू पर कमाई का अनुमान मोनेटाइजेशन तरीका संभावित कमाई (USD) संभावित कमाई (INR) In-Stream Ads $100 - $500 ₹8,000 - ₹40,000 Reels Bonus $50 - $200 ₹4,000 - ₹16,000 Brand Sponsorship $200 - $2000+ ₹16,000 - ₹1.6 लाख+ 💡 नोट: Facebook Reels में कम RPM होता है, जबकि Long Videos से ज्यादा कमाई हो सकती है। अगर आपकी ऑडियंस USA, UK, Canada जैसी हाई CPM वाले देशों से है, तो ज्यादा कमाई होगी। Facebook Monetization के लिए पेज को योग्यता (Eligibility) पूरी करनी होगी। क्या आप अपने पेज की मोनेटाइजेशन सेटिंग्स चेक करना चाहते हैं? 😊