बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही फिल्म 'छावा', 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार


 विक्की कौशल की फिल्म 'छत्रपति संभाजी महाराज' के जीवन पर आधारित 'छावा' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता पाने वाली इस फिल्म ने निर्माताओं को भी चौंका दिया है।

rajbarwal.blogspot.com

25 दिन पूरे होने के बावजूद इसकी कमाई में कोई गिरावट नहीं आई है। अब 'छावा' के 26वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिससे साफ है कि यह फिल्म अभी भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनी हुई है। विक्की कौशल की फिल्म 'छत्रपति संभाजी महाराज' के जीवन पर आधारित 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। 14 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। सैकनिल्क के अनुसार 'छावा' ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 530.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दुनियाभर में भी फिल्म की शानदार कमाई जारी है और अब तक यह 712.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, विनीत कुमार, दिव्या दत्ता, अक्षय खन्ना और डायना पेंटी जैसे दिग्गज कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है।


https://t.me/Raj_Technical0

'छावा' बनी विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिटविक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म अब विक्की कौशल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनकी 2019 की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के नाम था, जिसने 244.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इतना ही नहीं, 'छावा' को खासतौर पर महाराष्ट्र में जबरदस्त समर्थन मिला है, जहां इसने 'पुष्पा 2' जैसी फिल्मों के बनाए गए रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही 'छावा' अब 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है, जो इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बना रही है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Sawai Madhopur: बड़े अरमान से बहू लेकर आए थे, उन्हें क्या पता था दुल्हन के रूप में किसे ला रहे… अब सदमे में परिवार

Jaipur: पहले मंदिर में भगवान को सुनाई खरी-खोटी, फिर नशे में तोड़ दी 'तेजाजी' की मूर्ति

फेसबुक (Meta) से 1 मिलियन (1M) व्यू पर मिलने वाले पैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं, जैसे: 1. Facebook Monetization Program अगर आपका पेज Facebook In-Stream Ads, Reels Bonus Program, या अन्य मोनेटाइजेशन ऑप्शन से जुड़ा है, तो आप पैसे कमा सकते हैं। 2. RPM (Revenue Per Mille - प्रति 1000 व्यू पर कमाई) In-Stream Ads (लंबे वीडियो) – $1 से $10 (₹80-₹800) प्रति 1K व्यू Reels Bonus Program – $0.5 से $5 (₹40-₹400) प्रति 1K व्यू Ad CPM (Cost Per 1000 Impressions) – लोकेशन, ऑडियंस और कंटेंट पर निर्भर करता है। 1M (10 लाख) व्यू पर कमाई का अनुमान मोनेटाइजेशन तरीका संभावित कमाई (USD) संभावित कमाई (INR) In-Stream Ads $100 - $500 ₹8,000 - ₹40,000 Reels Bonus $50 - $200 ₹4,000 - ₹16,000 Brand Sponsorship $200 - $2000+ ₹16,000 - ₹1.6 लाख+ 💡 नोट: Facebook Reels में कम RPM होता है, जबकि Long Videos से ज्यादा कमाई हो सकती है। अगर आपकी ऑडियंस USA, UK, Canada जैसी हाई CPM वाले देशों से है, तो ज्यादा कमाई होगी। Facebook Monetization के लिए पेज को योग्यता (Eligibility) पूरी करनी होगी। क्या आप अपने पेज की मोनेटाइजेशन सेटिंग्स चेक करना चाहते हैं? 😊