IPL 2025: 3 सबसे बूढ़े खिलाड़ी जिनका रहेगा आईपीएल में भौकाल, तीनों ने की है बड़ी टीमों की कप्तानी

 IPL 2025: आईपीएल के नए सीजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और टूर्नामेंट बेहद नजदीक है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर आने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स भी अपनी आईपीएल टीमों के साथ जुड़े हैं।

रविंद्र जडेजा का एक वीडियो भी सामने आया था, वह चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए हैं।

इस सीजन एक प्लेयर ऐसा भी है जो उम्र में सबसे छोटा है लेकिन अपने लम्बे छक्कों के लिए मशहूर है। इस प्लेयर का नाम वैभव सूर्यवंशी है, जिनकी उम्र महज 13 साल है और राजस्थान रॉयल्स ने उनको खरीदा है।

युवा तो हर सीजन आते रहेंगे लेकिन उम्रदराज प्लेयर्स का अपना अलग ही जलवा रहता है। इस सीजन भी कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी उम्र ज्यादा है लेकिन गेम धाँसू है, उन उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

महेंद्र सिंह धोनी

थाला माही का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है, चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार अपनी कप्तानी में टाइटल दिलाने वाले धोनी को इस बार अनकैप्ड प्लेयर के तहत 4 करोड़ की रकम में रिटेन किया गया। शायद यह माही का अंतिम आईपीएल हो सकता है। 43 साल के धोनी ने इस टूर्नामेंट में 264 मुकाबले खेले हैं और 5 हज़ार से ज्यादा रन अपने नाम किये हैं। फैंस इस बार भी उनके बल्ले से गगनचुम्बी छक्कों की उम्मीद करेंगे। धोनी को तमिलनाडु का हर फैन दिल से चाहता है।

फाफ डू प्लेसी

आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी का नाम भी यहाँ है, उनको इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ की धन राशि के साथ खरीदा है, डू प्लेसी की उम्र भले ही 40 साल हो गई हो लेकिन शॉट में वही दमखम दिखाई देता है। आईपीएल में 145 मैच खेलकर उन्होंने 4500 से ज्यादा रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए वह इस सीजन अहम प्लेयर साबित हो सकते हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी उम्रदराज प्लेयर्स की लिस्ट में हैं। अगले महीने वह 38 साल के हो जाएंगे। रोहित ने मुंबई को पांच बार अपनी कप्तानी में टाइटल दिलाया है। जिस तरह वह इंटरनेशनल क्रिकेट में तूफानी अप्रोच से खेलते हैं, उससे फैंस को मनोरंजन की गारंटी मिल सकती है। लगातार 9 माह में दो आईसीसी इवेंट जीतने वाले रोहित का क्रेज भी अलग लेवल का रहेगा। अजिंक्य रहाणे, इशांत, कोहली, जडेजा भी उम्र का पड़ाव पार करने की तरफ हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Sawai Madhopur: बड़े अरमान से बहू लेकर आए थे, उन्हें क्या पता था दुल्हन के रूप में किसे ला रहे… अब सदमे में परिवार

Jaipur: पहले मंदिर में भगवान को सुनाई खरी-खोटी, फिर नशे में तोड़ दी 'तेजाजी' की मूर्ति

फेसबुक (Meta) से 1 मिलियन (1M) व्यू पर मिलने वाले पैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं, जैसे: 1. Facebook Monetization Program अगर आपका पेज Facebook In-Stream Ads, Reels Bonus Program, या अन्य मोनेटाइजेशन ऑप्शन से जुड़ा है, तो आप पैसे कमा सकते हैं। 2. RPM (Revenue Per Mille - प्रति 1000 व्यू पर कमाई) In-Stream Ads (लंबे वीडियो) – $1 से $10 (₹80-₹800) प्रति 1K व्यू Reels Bonus Program – $0.5 से $5 (₹40-₹400) प्रति 1K व्यू Ad CPM (Cost Per 1000 Impressions) – लोकेशन, ऑडियंस और कंटेंट पर निर्भर करता है। 1M (10 लाख) व्यू पर कमाई का अनुमान मोनेटाइजेशन तरीका संभावित कमाई (USD) संभावित कमाई (INR) In-Stream Ads $100 - $500 ₹8,000 - ₹40,000 Reels Bonus $50 - $200 ₹4,000 - ₹16,000 Brand Sponsorship $200 - $2000+ ₹16,000 - ₹1.6 लाख+ 💡 नोट: Facebook Reels में कम RPM होता है, जबकि Long Videos से ज्यादा कमाई हो सकती है। अगर आपकी ऑडियंस USA, UK, Canada जैसी हाई CPM वाले देशों से है, तो ज्यादा कमाई होगी। Facebook Monetization के लिए पेज को योग्यता (Eligibility) पूरी करनी होगी। क्या आप अपने पेज की मोनेटाइजेशन सेटिंग्स चेक करना चाहते हैं? 😊