Meerut Murder: खुल गया राज! हैवान मुस्कान ने बताया क्यों किए सौरभ के शव के टुकड़े, बैग में रख कर ले गई थी खोपड़ी और पंजा

 मेरठ के मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की जघन्य हत्या के बारे में और भी चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने बताया कि उन्होंने सौरभ के शव को टुकड़ों में क्यों काटा।


पुलिस की पूछताछ में मुस्कान ने सौरभ की हत्या की वजह भी बताई और यह भी बताया कि हत्या से पहले सौरभ और उसकी क्या बातचीत हुई थी।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों आरोपियों ने यह कबूल किया है कि उन्होंने सौरभ के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था, ताकि उसकी पहचान मुश्किल हो सके। दोनों ने पुलिस को फिंगरप्रिंट से उसकी पहचान करने से रोकने के लिए सौरभ की कलाई काटने की बात भी कबूली।


रिपोर्ट में कहा गया है कि साहिल और मुस्कान ने आगे बताया कि उन्होंने सौरभ का गला रेत दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, क्योंकि उनका मानना ​​था कि सिर के बिना शव से मरने वाले की पहचान करना मुश्किल हो जाएगा।


इसके अलावा मुस्कान जो बताया वो भी बेहद डरावना था। उसने बताया कि हत्याव वाले दिन उसका सौरभ से झगड़ा भी हुआ था। झगड़ा कारण था तलाक। मुस्कान का कहना है कि सौरभ को उसके साहिल के अफेयर के बारे में पता था।


पुलिस पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि इसी वजह से वह सौरभ से तलाक लेने की जिद पर अड़ी हुई थी, लेकिन वह तलाक नहीं दे रहा था। दोनों का तलाक का मामला 2021 से चल रहा था। मुस्कान साहिल को पसंद करती थी, ये बात सौरभ को पता थी, फिर भी वह उसे तलाक नहीं दे रहा था और इसी के चलते उसने सौरभ को रास्ते से हटाने की साजिश रची।


सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और सौरभ घूमने निकल गए थे, ये भी उनकी साजिश का ही एक हिस्सा था। इस दौरान मुस्कान ने अपने बैग में सौरभ की खोपड़ी और पंजा रखा हुआ था।


वहीं मामले पर काम कर रही फोरेंसिक टीम को अपराध वाली जगह पर खून के धब्बे मिले, जिनमें बिस्तर की चादरें, तकिए, साथ ही टाइलें और बाथरूम के पानी के नल पर भी खून के धब्बे मिले।


जांच टीम ने घटनास्थल से वह सूटकेस भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल मुस्कान और साहिल शव को ठिकाने लगाने के लिए करना चाहते थे। हालांकि, कथित तौर पर दोनों ने यह योजना छोड़ दी, क्योंकि शव सूटकेस में फिट नहीं हुआ। इस कोशिश के कारण सूटकेस के अंदर खून के धब्बे लग गए।

https://rajbarwal.blogspot.com/2025/03/blog-post_13.html

Meerut Murder: जिस ड्रम में छुपाए थे सौरभ के शव के 15 टुकड़े, उसी ने मुस्कान और साहिल की साजिश से उठाया पर्दा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Sawai Madhopur: बड़े अरमान से बहू लेकर आए थे, उन्हें क्या पता था दुल्हन के रूप में किसे ला रहे… अब सदमे में परिवार

Jaipur: पहले मंदिर में भगवान को सुनाई खरी-खोटी, फिर नशे में तोड़ दी 'तेजाजी' की मूर्ति

फेसबुक (Meta) से 1 मिलियन (1M) व्यू पर मिलने वाले पैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं, जैसे: 1. Facebook Monetization Program अगर आपका पेज Facebook In-Stream Ads, Reels Bonus Program, या अन्य मोनेटाइजेशन ऑप्शन से जुड़ा है, तो आप पैसे कमा सकते हैं। 2. RPM (Revenue Per Mille - प्रति 1000 व्यू पर कमाई) In-Stream Ads (लंबे वीडियो) – $1 से $10 (₹80-₹800) प्रति 1K व्यू Reels Bonus Program – $0.5 से $5 (₹40-₹400) प्रति 1K व्यू Ad CPM (Cost Per 1000 Impressions) – लोकेशन, ऑडियंस और कंटेंट पर निर्भर करता है। 1M (10 लाख) व्यू पर कमाई का अनुमान मोनेटाइजेशन तरीका संभावित कमाई (USD) संभावित कमाई (INR) In-Stream Ads $100 - $500 ₹8,000 - ₹40,000 Reels Bonus $50 - $200 ₹4,000 - ₹16,000 Brand Sponsorship $200 - $2000+ ₹16,000 - ₹1.6 लाख+ 💡 नोट: Facebook Reels में कम RPM होता है, जबकि Long Videos से ज्यादा कमाई हो सकती है। अगर आपकी ऑडियंस USA, UK, Canada जैसी हाई CPM वाले देशों से है, तो ज्यादा कमाई होगी। Facebook Monetization के लिए पेज को योग्यता (Eligibility) पूरी करनी होगी। क्या आप अपने पेज की मोनेटाइजेशन सेटिंग्स चेक करना चाहते हैं? 😊