Dream Team ने साकार कर दिए सपने: करनाल के शख्स ने 49 रुपये में IPL टीम बनाई, 3 करोड़ के साथ मिला ये तोहफा

 Karnal News: नवरात्रि के दिनों में करनाल के एक युवक पर मां की असीम कृपा हुई है। युवक ने My 11 Circle ऐप से 3 करोड़ रुपए का जैकपॉट जीता है। इसके अलावा युवक को इनाम में थार गाड़ी भी मिली है।

बताया जा रहा है कि युवक ने पहले भी ऑनलाइन गेम खेलकर छोटी-मोटी रकम अपने नाम कर चुके हैं। 3 करोड़ रुपए जीतने के बाद युवक के परिवार में खुशी की लहर है। पड़ोसी और रिश्तेदार उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बारे में पता लगने के बाद मीडियाकर्मियों ने भी उनका बयान लिया है।


सरपंच 2019 से खेल रहे गेम


युवक का नाम विक्रम है और वह शेखपुरा सुहाना गांव का रहने वाला है। मीडिया से बात करते हुए विक्रम ने बताया कि 'मैं 2019 से ऑनलाइन गेम खेल रहा हूं। इससे पहले भी साल 2021 में 2.70 लाख रुपए जीते थे। IPL में 1 अप्रैल को हुए पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में अपनी 49 रुपए में टीम बनाई थी। इसमें मुझे रैंक-1 मिली। इसमें मुझे 3 करोड़ और महिंद्रा थार मिली है। इसके अलावा ड्रीम-11 ऐप से भी 2 लाख रुपए मिले हैं।'


ऑनलाइन गेम खेलने वालों को दी सलाह


विक्रम का कहना है जो लोग ऑनलाइन गेम खेलते हैं, वह इसे सिर्फ खेल की तरह ही खेलें और इसकी लत न लगाएं। विक्रम का कहना है कि उन्होंने My 11 Circle ऐप से IPL में रिस्क लेकर टीम बनाई थी, इसलिए वह जीत गए। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। उनसे जब सवाल किया गया, कि वह जीती हुई रकम का क्या करेंगे ? उन्होंने कहा कि इस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन 3 करोड़ रुपए पर करीब 30 फीसद टैक्स देना पड़ेगा, जो लगभग 90 लाख रुपए होगा।

Join Telegram Channel link


जीत पर सरपंच पत्नी ने क्या कहा ?


विक्रम की जीत पर उनकी पत्नी रेखा ने कहा कि जब उन्हें इस बारे में पता लगा, तो वह हैरान रह गई। रेखा ने कहा कि 'उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वो करोड़पति बन जाएंगे जब नाम आया तो यकीन ही नहीं हुआ। खुशी कैसे बयां करूं, कुछ समझ में नहीं आ रहा।'


कुरुक्षेत्र में लगेगा रोजगार मेला, इन युवाओं को मिलेगा नौकरी पाने का मौका


मुझे यकीन नहीं हुआ- पिता


विक्रम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर ऑपरेटर का काम करते हैं। उनका कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ गांव के विकास के कामों पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने पंचायत फंड से गांव में गली-नालों का निर्माण, सीसीटीवी लगवाने और सफाई व्यवस्था पर काम किया है।


विक्रम के पिता वेद प्रकाश ने बताया कि जब उन्हें बेटे की जीत के बारे में पता लगा, तो उन्होंने यकीन नहीं किया। इसके बाद विक्रम ने उन्हें फोन पर स्क्रीनशॉट दिखाया। उनका कहना है कि विक्रम को क्रिकेट का बहुत शौक है, लेकिन उसने यह भी कभी नहीं सोचा था कि ऑनलाइन गेम से वह करोड़पति बन जाएगा।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Sawai Madhopur: बड़े अरमान से बहू लेकर आए थे, उन्हें क्या पता था दुल्हन के रूप में किसे ला रहे… अब सदमे में परिवार

Jaipur: पहले मंदिर में भगवान को सुनाई खरी-खोटी, फिर नशे में तोड़ दी 'तेजाजी' की मूर्ति

फेसबुक (Meta) से 1 मिलियन (1M) व्यू पर मिलने वाले पैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं, जैसे: 1. Facebook Monetization Program अगर आपका पेज Facebook In-Stream Ads, Reels Bonus Program, या अन्य मोनेटाइजेशन ऑप्शन से जुड़ा है, तो आप पैसे कमा सकते हैं। 2. RPM (Revenue Per Mille - प्रति 1000 व्यू पर कमाई) In-Stream Ads (लंबे वीडियो) – $1 से $10 (₹80-₹800) प्रति 1K व्यू Reels Bonus Program – $0.5 से $5 (₹40-₹400) प्रति 1K व्यू Ad CPM (Cost Per 1000 Impressions) – लोकेशन, ऑडियंस और कंटेंट पर निर्भर करता है। 1M (10 लाख) व्यू पर कमाई का अनुमान मोनेटाइजेशन तरीका संभावित कमाई (USD) संभावित कमाई (INR) In-Stream Ads $100 - $500 ₹8,000 - ₹40,000 Reels Bonus $50 - $200 ₹4,000 - ₹16,000 Brand Sponsorship $200 - $2000+ ₹16,000 - ₹1.6 लाख+ 💡 नोट: Facebook Reels में कम RPM होता है, जबकि Long Videos से ज्यादा कमाई हो सकती है। अगर आपकी ऑडियंस USA, UK, Canada जैसी हाई CPM वाले देशों से है, तो ज्यादा कमाई होगी। Facebook Monetization के लिए पेज को योग्यता (Eligibility) पूरी करनी होगी। क्या आप अपने पेज की मोनेटाइजेशन सेटिंग्स चेक करना चाहते हैं? 😊